उत्तराखंड: घरेलू कलेश से गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी पर झूला…

Spread the News

हरिद्वार। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गृह क्लेश से तंग होकर पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और बाद में फंसी लगाकर खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था, और एक बेटा गोद लिया है। मृतक पति ई-रिक्शा चलाता था।

सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कल रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सुबह उसे लटका हुआ देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसियों ने बताया कि विवाह के बाद से ही पति पत्नी अक्सर लड़ते रहते थे, उन्होंने एक बच्चा भी गोद लिया था, जो अब दिल्ली में अपनी ननिहाल में रहता है।

पुलिस के अनुसार पति का नाम शिवकुमार है और पत्नी का नाम वर्षा है। पुलिस को सामने का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद सब पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। अंदर पत्नी का शव पड़ा था। यह भी पता चला कि पति ने पड़ोस में हत्या के बाद फोन भी किया था, जिसमें पति ने पूछा कि दीदी क्या मैं आपके यहां आ जाऊं? उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गृह कलेश से गुस्साए पति ने पत्नी की जान ली और फिर गलती का अहसास होने पर खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…