उत्तराखंड हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश……

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पुनर्वास से संबंधित कई अहम निर्देश सम्बंधितों को दिये गए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद ने एसडीएम राहुल शाह को आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों के बकाया एरियर के भुगतान में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मनोज काण्डपाल को कड़ी फटकार लगाई । आयोग के उपाध्यक्ष ने एक माह के भीतर समस्त बकाया एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती व कल्याण पर जोर

आयोग के उपाध्यक्ष ने दस हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारियों की तैनाती के मानक के अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति हेतु बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये गए। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई जैसे लाभ दिए जाने पर भी विशेष जोर दिया बैठक में निर्देश दिये गये कि हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए ताकि उन्हें पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिल सके।

मृतक आश्रितों की नियुक्ति में विवेकपूर्ण निर्णय

मकवाना ने कहा कि नगर निगम प्रशासन मृतक आश्रितों की नियुक्ति में संवेदनशीलता और विवेक का प्रयोग करै तथा वास्तव में ज़रूरतमंद परिवारों को समायोजित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं पुनर्वास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बहुद्देशीय शिविरों के आयोजन किए जाने के भी निर्देश दिये। हल्द्वानी स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक का शीघ्र सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी उपाध्यक्ष द्वारा दिये गए।

इस अवसर पर एसडीएम राहुल शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज काण्डपाल सहित नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…