उत्तराखंड 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा, मुख्य सचिव डीजीपी को सौंपा इस्तीफा

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड की सख्त छवि वाली आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल के इस्तीफे की खबर ने पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया है। 2015 बैच की यह अफसर हाल ही में एसपी विजिलेंस के तौर पर सुर्खियों में थीं, लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर सेवा से त्यागपत्र दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार, रचिता जुयाल ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफे से जुड़ा आवेदन मुख्य सचिव कार्यालय और पुलिस महानिदेशक को भेजा था। हालांकि, अंतिम निर्णय अब राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

लेकिन, बात सिर्फ एक साधारण इस्तीफे की नहीं है। जिस समय भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई, उसी दौरान विजिलेंस में एएसपी मिथिलेश कुमार का ट्रांसफर हुआ, और अब अचानक रचिता जुयाल का इस्तीफा सामने आया है। यह सिलसिला संदेह की लकीरें खींच रहा है।

एसपी विजिलेंस रहते हुए रचिता जुयाल ने एक बड़ा कदम उठाया था। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को ट्रैप कर भ्रष्टाचार में रंगे हाथों पकड़ा गया। ये घटना पुलिस महकमे के भीतर भी हड़कंप मचा गई थी।

रचिता के कार्यकाल में विजिलेंस की कार्यशैली में गति और धार दोनों नजर आई। सरकारी विभागों में छापेमारी, कर्मचारियों की धरपकड़, और जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल कृ इन सबने जनता में विश्वास जगाया।

इन सवालों ने अब इस पूरे घटनाक्रम को संदेह के घेरे में डाल दिया है। क्या यह सिर्फ पारिवारिक कारणों का मामला है, या फिर कहीं कोई आंतरिक दबाव या राजनीतिक हस्तक्षेप? सवाल यह है कि रचिता जुयाल सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ा रही थी। उस पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…