उत्तराखंड हल्द्वानी: अवैध संबंधों के शक में पत्थर से कुचल युवक की हत्या, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा गौजाजाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस खौफनाक वारदात को अवैध संबंधों के शक को लेकर अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान तरुण रावत पुत्र राधेश्याम उम्र 26 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, गली नंबर 3, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तरुण का आरोपी की पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। इसी वजह से उसने अपने घर आए तरुण को देर रात पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…