उत्तराखंड: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से कर डाली मां की हत्या, अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

उत्तराखंड। अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना अल्मोड़ा के पटवारी गांव कनगढ़ी में हुई। यहां बेटे ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या के बाद लगभग 24 घंटे तक शव को घर में पड़ा रहने दिया। बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस को भनक लगी तो राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

कानूनगो हरि किशन ने जानकारी दी कि यह वारदात तहसील भिकियासैंण अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी गांव में बुधवार सुबह की बताई गई है। पूछताछ में सामने आया कि कनगढ़ी निवासी 71 वर्षीय गावली देवी पत्नी स्वर्गीय मूसीराम बुधवार सुबह अपने बेटे आनंद राम को उसके घर कुछ सामान देने गई थी। इसी दौरान किसी बात पर आनंद ने कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। कानूनगो ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर ने हत्या की सूचना दी तब राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो वहां शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं।

हत्यारोपी आनंद विवाहित है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे चंडीगढ़ में रहते हैं। आनंद गांव में अकेला रहता था। वहीं, वृद्धा दूसरे घर में छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थी। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…