उत्तराखंड हल्द्वानी: विनोद के प्रयासों से कम हुआ संस्थान का शुल्क, कुमाऊं के शिल्पकारों को मिलेगा लाभ

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा वार्ड 12 स्थित कुमाऊँ शिल्पकार सेवा संस्थान में रविवार को आयोजित बैठक में सर्व सम्मिति से कुमाऊँ के शिल्पकारो के लिए संस्थान का शुल्क 5100 से घटाकर बिजली और सफ़ाई सहित 3100 रुपये कर दिया गया। बैठक में संस्थान के सह मंत्री विनोद कुमार पिंनू द्वारा लिए गए  इस प्रस्ताव को समिति के सभी सदस्यों ने सराह और सर्व सम्मिति से पास किया। विनोद ने बताया कि राजपुरा और अन्य इलाकों में निवासरत कुमाऊं के शिल्पकारों को इस प्रस्ताव के पास होने से बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष से.नि. कैप्टन हरीश चन्द्र का आभार व्यक्त किया । बैठक में प्रकाश चंद्र,रमेश चन्द्र,हरीश सिनौली,संजय शेखर,जीवन बनौली,नवल किशोर,त्रिलोक बनौली,राजेंद्र लाल,माधव राम एवं अनिल कुमार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…