उत्तराखंड हल्द्वानी: पहाड़ों में हो रही बारिश से बड़ा गौला का जल स्तर, जान पर खेल मजदूरों ने बचाया साथी हाइड्रा चालक, चेक डैम का कार्य हुआ बाधित। देखें Video

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते रविवार को गौला नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का जल स्तर बढ़ने से हल्द्वानी गौला पुल के निकट चल रहा चेक डैम निर्माण कार्य रोकना पड़ा। नदी के तेज बहाव के चलते निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन के साथ चालक अजय भी फंस गया। वहां मौजूद मजदूरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर  कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

डैम निर्माण में लगे रवि ने बताया कि सुबह 9:00 बजे बिना कोई पूर्व सूचना के नदी में पानी छोड़ दिया गया, जिससे मजदूरों और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग जन बचाने के लिए यहां वहां दौड़े, इस दौरान कुछ मशीने भी पानी में बहने लगीं जिन्हें हम लोगों द्वारा जन जोखिम में डालकर पानी से निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून ठीक तरहां से आया भी नहीं हे, और इस तरह की स्थिति दिख रही है। अभी तो पूरी बरसात बाकी है।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…