उत्तराखंड हल्द्वानी: दो बाईकों में हुई जोरदार भिड़ंत, घटना CCTV में हुई कैद, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: तेज रफ्तार के चलते हो रहे सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर में नहर कवरिंग रोड जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी के निकट तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में इन बाईकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत का नजारा साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बाइक तेजी से आगे निकलती है और कुछ ही पलों बाद दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो जाती है।

 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरे। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि इसी स्थान पर कुछ माह पहले दो कारों की आपस में भिड़ंत हुई थी। जिससे यह क्षेत्र हादसों के लिए संवेदनशील बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…