उत्तराखंड: ममता हुई शर्मशार, विधवा ने दिया बच्चे को जन्म, समाज के डर से गोबर के ढेर में जिंदा दफनाई मासूम

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड के चमोली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। और बदनामी के डर से महिला ने बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दफना दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची का शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी, नवजात बच्ची के पिता की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, महिला इस बारे में पुलिस को कुछ भी नहीं बता रही है। घटना नंदानगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन बदनामी के डर से बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दबा दिया। जब गांव की महिलाओं को विधवा पर शक हुआ तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें महिला ने नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दफनाने की बाद स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नवजात का शव पास ही गोबर के ढेर से बरामद किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। महिला के तीन और बच्चे भी है जिनके साथ वो नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…