उत्तराखंड: कोविड को लेकर स्वस्थ विभाग सतर्क, दिशा निर्देश जारी..

Spread the News

देहरादून। देश के अन्य राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य में निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है।

हाल ही में महराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। साथ ही पर्यटन सीजन चल रहा है। ऐसे में यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर भी सरकार सतर्क हो गई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।

बताया कि यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी होगी। जिसके निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार, थाने में उत्पाद मचाने पर हुई कार्रवाई…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। कोतवाली रामनगर में पहुंचकर हंगामा करना और सरकारी काम में बाधा डालना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने थाने में उत्पात मचाने और पुलिसकर्मियों के काम…

    डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में…