उत्तराखंड हल्द्वानी: परिजनों ने डांटा तो किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी पर झूली

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के पप्पू का बगीचा में घरेलू विवाद के चलते नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लील समाप्त कर ली। आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय किशोरी के इस आत्मघाती कदम ने आस-पास के लोग  पूरे स्तब्ध है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि किशोरी को उसकी बड़ी बहन ने घर के काम को लेकर परिजनों ने डांट दिया था। इससे आहत होकर किशोरी नाराज़ होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।

करीब एक घंटे बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे से झूलता पाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता शाहिद पेशे से राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…