उत्तराखंड का दर्जी निकला देश का गद्दार: पाकिस्तान भेज रहा था सेना की जानकारी

Spread the News

पंजाब में पहले मोची और अब एक दर्जी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है। बठिंडा आर्मी कैंट में टेलर का काम करने वाला रकीब पाकिस्तान को सेना की जानकारी भेज रहा था। 

नई दिल्ली- ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के गद्दार भी पकड़े जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में दुश्मन देश के लिए काम कर रहा उत्तराखंड निवासी टेलर पकड़ा गया है। यह गद्दार टेलर बठिंडा में सैन्य छावनी में टेलर का काम कर रहा था और वहां से सेना से जुड़ी इनफॉर्मेशन (जानकारी) दुश्मनों तक पहुंचा रहा था।

आरोपी को थाना कैंट पुलिस ने सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी इंटेलिजेंस आप्रेटिव के नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रकीब पुत्र इकबाल निवासी गांव डोसनी हरिद्वार (उत्तराखंड) के तौर पर हुई।

आरोपी पिछले कई सालों से बठिंडा सैन्य छावनी के अंदर टेलर का काम कर रहा था। आरोपी के दो मोबाइल फोन बराद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। मोबाइल फोन से सेना के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी से एसएसपी समेत अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वह पाकिस्तान की किस एजेंसी के साथ कैसे व कितने समय से संपर्क में था और अब तक कौन-कौन सी जानकारी उन्हें भेज चुका है।

जासूस के गिरफ्तार करने की पुष्टि एसएसपी अमनीत कौंडल ने की है। उन्होंने बताया कि सेना ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस छाबनी के आस पास सख्त चेकिंग अभियान चला रही है।

29 अप्रैल को भी एक जासूस पकड़ा गया था

बीती 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी में मोची का काम करने वाले बठिंडा निवासी एक व्यक्ति सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब मामले की जांच की गई, तो जासूसी के बजाय वह हनी ट्रैप का मामला निकला। उसमें आरोपी पाकिस्तानी महिला के जाल में फंस गया था और उनसे बातचीत करता था। उसके पास से जासूसी वाली कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी, जिसके चलते अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया था।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…