उत्तराखंड हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, 24 मकान मालिकों पर 2.40 लाख का जुर्माना

Spread the News

SSP नैनीताल के निर्देश पर जिले भर में सत्यापन अभियान जारी।

सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों पर 2.40 लाख का जुर्माना।

659 बाहरी व्यक्तियों के कराए सत्यापन, नियम तोड़ने पर 179 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही।

हल्द्वानी। जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान के अंतर्गत बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों, जिले में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों, मजदूरों,फड़, फेरी, रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी, रामनगर, भवाली सहित सभी थाना क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। सिसके अंतर्गत दो दिवसीय कार्रवाई में 614 व्यक्तियों का सत्यापन और 45 का पहचान एप से सत्यापन किया गया।इस दौरान 24 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए। 155 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया। कुल ₹2,69,000 का जुर्माना जमा किया गया।

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

  • Related Posts

    CBSE 12th Result 2026 घोषित, विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं परिणाम…

    Spread the News

    Spread the NewsCBSE 12th Result 2026 –केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा 2026 का परिणाम आज 13 मई 2026 को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20%…

    04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…