उत्तराखंड हल्द्वाउत्तराखंड हल्द्वानी: हर स्थिति से निपटने को तैयार नैनीताल पुलिस, संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई निगरानी

हल्द्वानी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी गश्त कर निगरानी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी0एन0मीणा के निर्देशानुसार जनपद पुलिस अलर्ट मोड में है। सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। रात्रि गश्त लगातार जारी है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी बनी हुई है। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।पुलिस प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील की है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…