उत्तराखंड हल्द्वानी: अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी, गंदगी के साथ मिला कई अनियमितताएं

Spread the News

हल्द्वानी। एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में आवासीय क्षेत्र में संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। छापेमारी में फैक्ट्री का आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालन होना पाया गया। मौके पर मिली गंदगी के साथ ही आइसक्रीम निर्माण में एक्सपायर्ड सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन न किए जाने के साथ साथ फैक्ट्री संचालक द्वारा खरीद-विक्रय का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया साथ ही  विभिन्न ब्रांडों के नामों से आइसक्रीम का मिसब्रांडिंग पाई गई। इसके अतिरिक्त, इकाई में खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा मानकों, तथा नगर निगम व्यापार पंजीकरण नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मौके से विभिन्न उत्पादों एवं कच्चे माल के नमूने लिए गए हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा चालान की कार्रवाई भी की गई।

संयुक्त टीम ने लाइन नंबर 1 स्थित आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के थोक आपूर्तिकर्ता/विक्रेता की दुकान एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहाँ एक्सपायर्ड सामग्री पाई गई। उत्पादों के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए एवं खरीद-बिक्री के अभिलेखों की जांच की गई।

उक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, स्वच्छता अधीक्षक नगर निगम हल्द्वानी सहित राजस्व एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…