उत्तराखंड हल्द्वानी: काठगोदाम में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

Spread the News

हल्द्वानी। शहर दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार को कॉलटैक्स के निकट तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पटरानी सड़क दुर्घटना के मृतकों के अंतिम संस्कारचसे लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घायल युवकों को एक टैम्पो चालक ने अपने वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक युवक रुद्रपुर स्थित बिस्किट फैक्ट्री में कार्य करते थे, मृतकों की पहचान सोबन और योगेश बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। काठगोदाम थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…