उत्तराखंड हल्द्वानी: नगर निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अवैध एलपीजी रिफिलिंग केंद्र का भांडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

Spread the News

दमुवादुंगा स्थित अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र पर संयुक्त कार्रवाई।

हल्द्वानी। अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ उपजिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त  ऋचा सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में  एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से ऑटो में लगाए गए 5 किलोग्राम सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से कुल 25 नग 5 किलोग्राम के सिलेंडर, एक 8 किलोग्राम का सिलेंडर और दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। मौके पर संचालित रिफिलिंग केंद्र के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को भारत गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं विभिन्न गैस गोदामों के स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वे अवैध एलपीजी किट लगे ऑटो रिक्शा की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करें।

इस कार्रवाई में तहसीलदार श्रीमती मनीषा बिष्ट, आपूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर निगम तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…