उत्तराखंड हल्द्वानी: बेटियों में नेतृत्व की क्षमता करें विकसित-रेखा आर्या

हल्द्वानी।  दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट वितरित की। इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाएंगे तो वें समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी। कहा कि निश्चित रूप से महिलाएं पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण का आदर्श बनकर उभरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी नवीन वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, पार्षद तनुजा जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीडीपीओ शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…