उत्तराखंड हल्द्वानी: अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर SSP का कड़ा ऐक्शन, दो पुलिस कर्मी निलंबित

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपनी कार्यप्रणाली से साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और आदेशों की अवेहलना किसी भी शर्त पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को अनुशासित और उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सख्त संदेश दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई है। प्रथम मामला थाना खन्स्यू से सम्बंधित आरक्षी हरीश चंद्र का है, जिन्होंने स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जानबूझकर ड्यूटी पर अनुपस्थित रहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की।

वहीं, दूसरा मामला कोतवाली हल्द्वानी के आरक्षी चंद्र प्रकाश जोशी से जुड़ा है, जिन्होंने अस्पताल से प्राप्त एक महत्वपूर्ण सूचना पर न तो उचित कानूनी कार्यवाही की और न ही उच्चाधिकारियों को समय पर सूचित किया। इन दोनों मामलों को गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए SSP ने तुरंत प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है। SSP प्रहलाद मीणा ने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है और विभाग की गरिमा, जनता का भरोसा तथा कर्तव्यों के प्रति निष्ठा सर्वोपरि है। किसी भी स्तर की लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…