उत्तराखंड हल्द्वानी: फेरी, रेहड़ी वालों के लिए चला सत्यापन अभियान,CSC सेंटरों का भी हुआ निरीक्षण

हल्द्वानी। तहसील लालकुआँ अंतर्गत फेरी, रेहड़ी आदि दुकानदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस को फेरी /रेढ़ी /टैक्सी वालों के वेरिफिकेशन से संबंधित कार्यवाही लगातार करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में CSC सेंटर में भी औचक निरीक्षण किया गया। सेंटरों में रेट लिस्ट चस्पा करने व प्रामाणिक दस्तावेज लगाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने साफ किया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराये जाए या CSC Id से फर्जी अभिलेख अपलोड किये जायेंगे तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।

कार्रवाई के दौरान कुलदीप पाण्डे तहसीलदार लालकुआँ, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार , रा उ नि लक्ष्मी नारायण यादव, रा. उ. नि. वीरेंद्र चंद , कांस्टेबल आनंद पूरी उपस्थित रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…