उत्तराखंड हल्द्वानी:पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दे सरकार, व्यापारियों ने पाकिस्तानी झंडे जलाकर जताया विरोध

Spread the News

हल्द्वानी: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी द्वारा जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया।

विपिन गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

योगेश शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश का बच्चा बच्चा सरकार के साथ है।

जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवादी ओर पाकिस्तान भारत में अस्थिरता पैदा करने के मंसूबों को पाल रहे है जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश मंत्री चंद्र शेखर पंत, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, रेनू टंडन, किरन जोशी, गीता बिस्ट,सपना जोशी, संदीप पांडे सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रात में करते थे बंद घरों की रैकी, नैनीताल पुलिस के प्रयासों से हुआ शातिर चोर सपेरों के गिरोह का भंडाफोड़…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों की छोटी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 03 शातिर चोरों…

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…