उत्तराखंड हल्द्वानी: प्रशासन की छापेमारी, बिना लाइसेंस आइसक्रीम फैक्ट्री पर कार्रवाई, अतिक्रमण और खनन सामग्री भंडारण पर भी सख्ती

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नज़ूल भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण और गैरकानूनी निर्माण का भंडाफोड़ किया। निरीक्षण के दौरान टीम को नज़ूल की खाली भूमि पर अवैध रूप से खनन सामग्री का भंडारण करते हुए पाया गया। साथ ही क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के आइसक्रीम का निर्माण कार्य चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि निर्माण में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नज़ूल भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे प्रशासनिक कब्जे में ले लिया। अवैध रेत भंडारण पर खनन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिना लाइसेंस आइसक्रीम निर्माण पर कानूनी कार्रवाई की गई। घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस पूरी कार्रवाई में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, खनन सर्वेक्षक विनोद बरकोटी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…