उत्तराखण्ड हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा, एक समाज श्रेष्ठ समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला…

हल्द्वानी: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह जगह आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू  समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। संस्था के पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले का विरोध करते हुए आंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

योगेंद्र साहू ने कहा कि जिस प्रकार पहलगाम में हिंदुओं को निशाना गया, वह मानवता के खिलाफ है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है, सवाल उठाया कि कब तक हम केवल निंदा करते रहेंगे। कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार आतंकियों को उनके घरों में घुसकर खत्म करे। और भारत को आतंक मुक्त राष्ट्र बनाए।

इस दौरान हरीश चन्द पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, लोकेश कुमार, नन्दकिशोर आर्या,पंकज तिवारी,पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, अलका टंडन, राशि जैन, कुसुम बोरा, खुशी नागर, पूजा जोशी, उर्वशी बोरा, जया जोशी, सुचित्रा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…