उत्तराखंड हल्द्वानी: गर्मी बढ़ते ही बड़ी पेयजल किल्लत, लामाचौड़ में पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हो रहे लोग, 15 दिन में समस्या का निदान ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the News

हल्द्वानी: लामाचौड़ और आसपास के क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को लेकर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी एवं सद्भावना यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमू पडलिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हल्द्वानी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में एकत्र होकर पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की क़िल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लोग पानी के टेंकरों से पानी ख़रीद कर आपूर्ति कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल हर घर जल” योजना आज तक पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है जगह जगह सड़कें तोड़ दी गई है हर तरफ़ गड्ढे बने हुए है जिनसे दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। यह भी बताया कि अगर 15 दिनों में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर भानू पड़लिया, संजय बिष्ट,नीरज जोशी , रोहित पड़लिया, मथुरादत्त सती, प्रद्युम्न तिवारी, नीरज, वसीम अली आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…