उत्तराखण्ड हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गौलापुल के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग का किया औचक निरीक्षण, बोले- बरसात से पहले नहीं हुआ सुधार तो भुगतना होगा भारी खामियाजा

Spread the News

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को हल्द्वानी में गौलापुल के पास क्षतिग्रस्त चोरगलियाप-सितारगंज मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। मालूम हो कि बीते साल आई भारी बारिश के चलते गौला पुल के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था। जिसके चलते गौलापार, सितारगंज और टनकपुर जैसे क्षेत्र के लोगों को भारी आवाजाही की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क को दूसरी ओर से बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए 100 से अधिक शीशम के पेड़ भी काटे जा चुके हैं।

हरीश रावत ने कहा कि यदि बरसात से पहले सड़क को ठीक नहीं किया गया, तो आगामी मानसून में हालात और भी भयावह हो सकते हैं और कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर बात करने की बात भी कही।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह चंपावत के गोलूज्यू मंदिर के दर्शन के बहाने “भाजपा के झूठ का पर्दाफाश” करने निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2017 और 2022 के चुनाव में झूठ के सहारे सत्ता हासिल की और मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों को लेकर राज्य में भ्रम फैलाया। हरीश रावत ने अपनी इस यात्रा को “संस्कृतिक दर्शन यात्रा” करार देते हुए कहा कि वह कुमाऊं क्षेत्र के जनमानस को भाजपा के झूठ से अवगत कराएंगे।

 

 

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…