Leopard Attack: उत्तराखंड चमोली: शौच को जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Spread the News

चमोली: चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।

ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…