ऊधम सिंह नगर: बुजुर्ग दंपती को रौंदने वाला रोडवेज बस चालक गिरफ्तार

रुद्रपुर/हल्द्वानी। पुलिस ने रामपुर रोड पर बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बस को चिह्नित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और रामपुर के बिलासपुर के टोल प्लाजा तक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े।

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोतवाली में प्रीत विहार निवासी उमेद सिंह दानू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। उनका कहना था कि 16 अप्रैल की सुबह उनके बड़े भाई कमल सिंह दानू और भाभी हीरादेवी को उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के नजदीक एक बस ने टक्कर मार दी थी।

हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और टोल प्लाजा कोयला टोल बिलासपुर के कैमरे देखे गए। इसमें हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूपी 07पीए 5112 को चिह्नित किया गया।

शनिवार को पुलिस ने वाहन चालक लतीफ अहमद निवासी ग्राम गंगोली थाना किच्छा को कोतवाली के पास घटना में शामिल बस सहित गिरफ्तार किया गया।

उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। पुलिस ने बस को सीज कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बस को चिह्नित करने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे।

 

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…