उत्तराखंड: पेयजल किल्लत के चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने वाशिंग सेंटरों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवन का रुकवाया काम

Spread the News

हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि लोसाली ने संयुक्त रूप से वर्कशॉप लाइन, केमू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, कैनाल रोड, नैनीताल रोड आदि स्थानों पर वॉशिंग सेंटर्स का निरीक्षण किया।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया जल संस्थान द्वारा नगर के 60 वॉशिंग सेंटर्स को नोटिस देते हुए 15 अप्रैल से 15 जून तक पेयजल का उपयोग वाहनों की धुलाई हेतु न करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण केे दौरान सभी वाशिंग सेंटर बंद पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अभियंताओं की टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों मुखानी, लालडांठ, पनचक्की, बमोरी एवं दमुवाढुंगा बंदोबस्ती में गतिमान भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर 15 अप्रैल से 15 जून तक निर्माण कार्य रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पॉलिशीट में हो रहे भवन निर्माण के कार्य को रुकवाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा भवन स्वामी को 15 जून तक कार्य ना किए जाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंनेे बताया की शहर में वाहन विक्रेताओं को भी परिवहन विभाग के माध्यम से उक्त आदेश के अनुपालन हेतु सभी पृथक से निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…