उत्तराखंड: जल भराव की समस्या पर फूटा गुस्सा, क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the News

हल्द्वानी: वार्ड नंबर 9 तल्ली बमोरी आनंदपुरी क्षेत्र हो रही जल भराव की समस्या, पेयजल की समस्या व नहर कवरिंग की समस्या को लेकर पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने नवाबी रोड महेश नगर से आ रहे नाले को मुखानी रोड पर बनी सिंचाई गूल से जोड़े जाने की मांग की जिससे कि आवासी कॉलोनी में होने वाले जल भराव से क्षेत्र वासियों को निजात मिल सके। पार्षद जीना ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों से क्षेत्र में जल भराव की समस्या बनी हुई है। कई बार सर्वे होने के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ। बताया कि वर्तमान मेयर को भी बोर्ड बैठक मै प्रस्ताव दे चुके हैं। उन्होंने  शीघ्र ही जल भराव की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र से लगी नहर को भी कवर किए जाने की मांग की। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ट्यूबवेल का पानी सिर्फ 45 मिनट ही आता है इसको भी सुबह शाम दो टाईम दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा जोशी ,नेहा उप्रेती, ,नीमा बिष्ट ,माया पांडे ,ममता पांडे, हेमा जीना ,शांति जोशी ,अमिता जीना ,ज्योति जोशी, ममता जोशी, संगीता जोशी, प्रेमा उप्रेती, दीवान सिंह फर्त्याल, मदन बिष्ट ,एम बी जोशी, हृदेश शर्मा, महेंद्र प्रताप, अजय जायसवाल ,हरीश नेगी ,कमल पंत, भूपेश नेगी ,नवीन तिवारी ,गौरव जोशी अतुल जोशी आदि रहे।

  • Related Posts

    स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार, मिजोरम की युवतियों का किया रेस्क्यू……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। मामले में पुलिस…

    पुलिस,एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। पुलिस, एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया…