उत्तराखंड: शेष सहायता राशि ना मिलने पर मृतक आश्रितों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the News

हल्द्वानी: 5 जून 2024 को पतलोट के पास हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत के मामले में नैनीताल जिले के अपर जिलाधिकारी, उप जिलाअधिकारी धारी एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा मृतकों के परिजनों को अस्वस्थ किया गया था कि प्रत्येक मृतक के परिवार को चार चार चार लाख रुपए सहायता दी जाएगी, लेकिन एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी क्षेत्रीय विधायक और जिला प्रशासन द्वारा मृतक परिजनों से किया गया वादा पूरा नहीं किया गया। इसके विरोध में आज मंगलवार को बुद्धपार्क में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में मृतकों के परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हमेशा सिर्फ वादे करते हैं, वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। कहा कि यदि शेष धनराशि दिलाने में विधायक द्वारा मदद की जाती तो आज हमें आंदोलन नहीं करना पड़ता। धरना प्रदर्शन में हरीश रावत, सुशील भट्ट, एनएस बरगली, संजय बेलवाल, भगवान सिंह मेहर, प्रेम प्रकाश मटियाली, प्रबल दरमबाल खिमेश पनेरू आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…