दूसरे दिन भी चली कार्रवाई, कुल 17 मदरसे सील, प्रभावित बच्चों को पंजीकृत संस्थानों में किया जाएगा स्थानांतरित

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार के बाद सोमवार को भी संयुक्त प्रशासनिक और पुलिस टीमों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कुल 17 अपंजीकृत मदरसों को सील कर दिया गया, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। इससे पूर्व कालाढूंगी क्षेत्र में भी तीन मदरसों को सील किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक जनपद में 21 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने दो दिनों तक सघन निरीक्षण और सर्वे कर यह सुनिश्चित किया कि जिन मदरसों को सील किया गया है, वे पंजीकरण और मान्यता की आवश्यकताओं का पालन नहीं कर रहे थे। हल्द्वानी नगर क्षेत्र में पहले ही 18 ऐसे मदरसों की पहचान की गई थी, जो नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे थे। ADM रॉय ने यह भी स्पष्ट किया कि सोमवार को कार्रवाई के दूसरे चरण में चार और मदरसों को सील किया गया, जिससे सील  किए गए मदरसों की कुल संख्या 17  पहुँच गई।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…