उत्तराखंड: युवती से दुष्कर्म, आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the News

देहरादून: चकराता थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां राजकीय प्राईमरी स्कूल के टीचर पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि अध्यापक ने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि अध्यापक के पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने पर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार चकराता थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि राजकीय प्राईमरी स्कूल के टीचर ने 9 अप्रैल की शाम को उन्हें बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए फोन किया। 10 अप्रैल को उनकी मां ने बहन को मजदूरी के लिए सुबह 8 बजे बगीचे में भेज दिया। बताया कि वह लंबे समय से टीचर के यहां मजदूरी करते आ रहे हैं।

तहरीर में बताया कि दोपहर में करीब 11:30 बजे टीचर ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा। इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि टीचर आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद टीचर ने उसे कहा कि यहां से भागना मत, काम करते रहना। तहरीर में बताया कि टीचर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इधर, सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। सोमवार को युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान दर्ज करवाए जाएंगे।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…