उत्तराखंड: डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पूर्व पार्षद राधा आर्या द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत।

Spread the News

हल्द्वानी: आज 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 134 वे जन्मोत्सव के सुभ अवसर पर शहर में निकाली गई बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा पर पूर्व पार्षद एव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तराखंड राधा आर्या द्वारा तिकोनिया चौराहे पर पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय वितरित कर भीम सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। राधा आर्या ने सभी देश वासियो को बाबा साहेब की 134 वी जयंती पर शुभकामनायें देते हुए कहा की बाबा साहेब  द्वारा निर्मित संविधान का लाभ सिर्फ़ दलित समाज ही को नहीं बल्कि सभी वर्ग की महिलाओं को मिला है ।हमे बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने समाज के हर एक व्यक्ति को आगे बड़ाना चाहिए। हमें समाज में व्याप्त जात पात को कैसे खत्म किया जाए इस पर विचार करने कि जरूरत है । इस अवसर पर राधा आर्या की ओर से भीम सेवकों के लिए अम्बेडकर पार्क दमुआढूँगा में भीम भोज की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार पिंनू,हरीश सिनौली,सूरज प्रकाश,मनोज कुमार मन्नू,चम्पा सिनौली,पंकज कुमार,दयाल,लक्की राजपूत,दीपू,सुरेश,अन्नू,निधि मीनाक्षी,सुनीता,विद्या देवी,कनक,नितिन,अनिल,हिमांशु,चंद्र देवी,देवकी नंदन,गौरव कुमार,भूपेन्द्र कुमार,दीपक कुमार,पवन कनोजिया ,मोहनीश कुमार,सुरेश कुमार,सुनीता देवी,प्रियंका आर्या,ऋषभ कुमार,महेश कुमार,कला देवी,हैप्पी,निशु आदि लोग उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…