34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए 34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए, जिनमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों और प्रस्तावों को निबंधक के पास भेजने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। स्वर्गीय बिष्ट के योगदान को याद करते हुए उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2 करोड़ 75 लाख रुपये की दुग्ध लाभ राशि वितरित किए जाने संबंधी प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति बनी। पिछले वित्तीय वर्ष में यह राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपये थी। इसके अलावा कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजे जाने पर सहमति बनी। कामगारों समेत करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई।

अध्यक्ष ने विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा नहीं करने वाले परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। साथ ही बकाया वसूली में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों, दुग्ध संघ के संचालन, कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में संचालक मंडल के सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…