उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, शादी समारोह में जा रहा था परिवार, एक महिला रेस्क्यू, चार अब भी लापता

Spread the News

ऋषिकेश। ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मूल्य गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक महिला को रेस्क्यू कर गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है, जबकि चार लोग लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले का यह परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गौचर जा रहा था। मूल्य गांव के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस और ढालवाला से रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को नदी से सुरक्षित निकाल लिया है, जिसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य चार लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। नदी का तेज बहाव और दुर्गम स्थल होने के चलते रेस्क्यू में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं और स्थानीय पुलिस भी मौके पर डटी हुई है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…