महिला पटवारी के निजी सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा,तहसील में रिश्वतखोरी का खुलासा

Spread the News

रिश्वतखोर कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। तहसील हरिद्वार में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां विजिलेंस की ट्रैप टीम ने महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा सहायक के तौर पर रखे गए प्राइवेट व्यक्ति अनुज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अनुज कुमार शिकायतकर्ता से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में सहायता के नाम पर ₹4,500 की घूस ले रहा था।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर सूचना दी थी कि वर्ष 2023 से वह अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला पटवारी द्वारा लगातार टाल-मटोल कर रिश्वत की मांग की जा रही थी। 9 अप्रैल को जब महिला पटवारी के कथित सहायक अनुज कुमार ने रिश्वत की रकम मांगी, तो शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम सक्रिय हुई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनुज कुमार को हरिद्वार तहसील परिसर से घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी शिकायत बेझिझक विजिलेंस की हेल्पलाइन 1064, व्हाट्सएप नंबर 9456592300 या ईमेल vighq-uk@nic.in पर करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार, मिजोरम की युवतियों का किया रेस्क्यू……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। मामले में पुलिस…

    पुलिस,एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। पुलिस, एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया…