अपडेट : छिद्दरवाला में सड़क हादसे में शिकार मृतकों की हुई पहचान, पिता-पुत्र थे मृतक

Spread the News

डोईवाला: छिद्दरवाला में सड़क हादसे में शिकार हुए दोनों लोगों की पहचान हो गई है। मृतक पिता पुत्र थे। वे बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। छिद्दरवाला में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरते ही दोनों ट्रक की चपेट में आ गए।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। पुलिस के मुताबिक देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के माजरा स्थित चमनपुरी कालोनी निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद नईम और उनका 18 वर्षीय बेटा शामिर रविवार सुबह स्कूटी से निकले थे।

हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला में उन्हें अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पिता-पुत्र संभल पाते कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर जख्मी मोहम्मद नईम और शामिर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद नईम ई-रिक्शा चालक था। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Update

देहरादून: छिद्दरवाला में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार

डोईवाला। देहरादून जिले के छिद्दरवाला में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली। स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक संतुलन खो बैठे और आगे चल रहे ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद फरार होने के आरोप में अज्ञात चालक के खिलाफ जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से इस मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…