हल्द्वानी : उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

हल्द्वानी : उत्तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार शाम तकरीबन 7:55 पर अचानक आए भूकंप से देवभूमि की धरती कांप उठी। गनीमत यह रही की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। इसलिए इसके झटके नेपाल से सटे हुए उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जहां नेपाल में रहा वहीं इसके झटके नेपाल से सटे हुए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से भाग कर बाहर भाग आ गए। नेपाल बॉर्डर से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ में झटके महसूस किए गए। भूकंप करीब 20 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया हैं। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे, जिससे ज्यादा संख्या में लोगों को ये महसूस नहीं हुआ।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…