हल्द्वानी: अनियमितताओं के चलते चौसला में संचालित फोम फैक्ट्री सील, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

Spread the News

हल्द्वानी: प्रशासन ने चौसला क्षेत्र में संचालित एक फोम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी और जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर स्थित था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों के खिलाफ कई प्लॉटिंग भी की गई हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित किए जा रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

 

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…