उत्तराखंड : गुलरभोज में जंगली हाथी का हमला: चौकीदार को कुचलकर मार डाला

Spread the News

रुद्रपुर। गुलरभोज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पीपल पड़ाव रेंज में प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पर जंगल से आए एक हाथी ने अचानक हमला बोल दिया और उन्हें अपने पैरों तले कुचलकर मार डाला। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार सुबह की है, जब कश्मीर सिंह गूलरभोज डैम क्षेत्र में अपने नियमित काम पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जंगल की ओर से आए हाथी ने अचानक कश्मीर सिंह को निशाना बनाया और उन्हें पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गुलरभोज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुट गई हैं। दिनदहाड़े हुए इस हमले ने गुलरभोज और आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, वन विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कश्मीर सिंह की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, और स्थानीय लोग अब जंगल के आसपास जाने से भी कतरा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है, जिसका समाधान निकालना अब जरूरी हो गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…