उत्तराखंड: खाई में गिरा शिक्षकों का वाहन, महिला समेत तीन की मौत

Spread the News

नई टिहरी- सड़क हादसे में दो शिक्षकों समेत एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हरिद्वार से सेमंडीधार घनसाली जा रहे शिक्षकों की कार चंबा कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को कार चालक गेस्ट टीचर सोनू कुमार निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार और सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी निवासी गुमानीवाला कार से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ गेस्ट टीचर सोनू की पत्नी मोनिका भी थीं। शाम करीब 5 बजे चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब तक खाई में उतरे तब तक कार सवार तीनों लोगों की सांसे थम चुकी थीं। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…