कालीचौड़ मंदिर के निकट मिला चार दिन से लापता महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the News

हल्द्वानी। 26 मार्च 2025 से लापता महिला नेहा उप्रेती उम्र 35 वर्ष, पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी मथुरा बिहार नवाबी रोड का शव आज रविवार को पुलिस ने कालीचौड़ मंदिर से महज 150 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला 26 मार्च को बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा महिला को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जाने पर महिला कालीचौड़ मंदिर गेट से अंदर आती नजर आई, लेकिन वापस आती नहीं दिखी। रविवार को पुलिस स्नैपर डॉग और पुलिस बल के साथ जंगल में महिला को खोजने पहुंची, काफी देर ढूंढने के बाद मंदिर से 150 मीटर दूर महिला का शव पुलिस को मिला। शव के निकट ही कीटनाशक की शीशी भी मिली है। प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…