लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण पर मोहर, जारी हुआ शासनादेश

देहरादून: चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कालेज का शासनादेश जारी हो गया है। सरकार ने चंपावत के लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान इस कालेज के निर्माण की घोषणा की थी। शासनादेश जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन और नवरात्रि के पहले दिवस पर प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों के लिए यह प्रदेश सरकार का एक उपहार है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल कौशल को संवारने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…