गऊ सेवकों ने फूंका सपा राज्यसभा सांसद का पुतला।

Spread the News

हल्द्वानी। विगत दिनों सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा भारत के महापुरुष वीर योद्धा महाराणा सांगा के लिए अपशब्द बोले जाने के खिलाफ गऊ सेवकों ने सपा सांसद का पुतला फूंका। गऊ सेवक जगेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा सांगा को गद्दार तथा हम सनातनीओ को गद्दार की औलाद कहा गया सपा सांसद के इस बयान से हम सभी सनातनिओ की भावनाए आहात हुई हैं। इसी के विरोध में गऊ सेवकों ने रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया, एवं सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जोगेन्द्र राणा ने कहा देश के ऐसे योद्धा जिनके शरीर पर अस्सी घाव एवं एक हाथ कट गया, एक आंख फुट गयी, एक पैर अपाहिज हो गया, उसके बाद भी तीन तीन देशों के इस्लामिक आक्रांताओ से अपनी मातृ भूमि के लिए लड़ते रहे, ऐसे महापुरुष के लिए अपशब्द कहना, उनके शौर्य बलिदान को भुलाकर अपमानित करना है। गऊ सेवकों ने राष्ट्रपति से ज्ञापन में कहा सपा सांसद द्वारा भारत के महापुरुष के लिए ऐसे अपमानिक बयान पर उसकी राज्यसभा सदस्यता रद करके, सपा नेता को जेल में डाले जाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि तत्काल प्रभाव से उचित कारवाही नहीं होती हे तो महापुरुष के सम्मान में सम्पूर्ण देश उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यहां चंदू मलारा, दीपांशु पोखरिया, देव बिष्ट, गौरव सुयाल, भविष्य रावत, योगिता बनोला, निआ ठाकुर, करन जायसवाल, कुसुम बोरा, विक्की चौरसिया,चंदू महता, निखिल जोशी, निलंlबर कांडपाल, दीपक पथनी, अमित महता, हरीश बोरा, मुकेश जोशी, राहुल रॉय, शेखर बंसल, सुनील शर्मा, मोहित प्रकाश, एवं दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…