जजी कोर्ट गेट पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, किया चौकी का घेराव

Spread the News

हल्द्वानी। साथी अधिवक्ता को पीटे जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में चौकी का घेराव किया। शनिवार को  सुबह लगभग 10:00 बजे कचहरी परिसर गेट पर एक इंटर्नशिप कर रही अधिवक्ता के भाई ने एक सीनियर अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक अधिवक्ता पर हमला गंभीर अपराध है, और जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। वहीं, इंटर्नशिप कर रही अधिवक्ता का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके भाई ने मारपीट क्यों की। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…