चलती ट्रेन में युवती से बलात्कार का प्रयास: बचने के लिए लगाई छलांग, हालत गंभीर

हैदराबाद। तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हैदराबाद के एमएमटीएस ट्रेन में एक 23 वर्षीय युवती को बलात्कार के कथित प्रयास से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदना पड़ा। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत देख हर किसी का दिल कांप उठा। घटना कोमपल्ली के पास हुई, जब युवती महिला कोच में अकेले सफर कर रही थी। पुलिस के मुताबिक युवती पर उसी डिब्बे में मौजूद 25 वर्षीय एक युवक ने हमला करने की कोशिश की। अपनी जान और सम्मान बचाने के लिए युवती ने हिम्मत दिखाते हुए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान उसे सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता मूल रूप से अनंतपुर जिले की रहने वाली है और मेडचल में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह एक छात्रावास में रहती थी और शनिवार शाम को मेडचल लौट रही थी, तभी यह घटना हुई। जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने युवती का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं और ट्रेन के अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और पीड़िता के परिजन अस्पताल में उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…

    मुखानी दुष्कर्म मामले में SSP का सख्त एक्शन, 6 घंटे में ITI गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार…

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार युवक पुलिस की गिरफ्त में, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली कार्रवाई की कमान हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ…