हल्द्वानी: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, पिता पुत्र सहित तीन की मौत

अपडेट- कमलुवागांजा रोड सड़क हादसा

हल्द्वानी: कमलुवागांजा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को कमलूवागाजा रोड पर तेज रफ्तार 12 टायर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बरेली मनकापुर हाल निवासी हरिपुर नायक जय सिंह उम्र 40 वर्ष बाइक से पुत्र भूपेंद्र मौर्य उम्र 12 वर्ष और उसके साथी शिवम उम्र 12 वर्ष पुत्र राम लड़ैत हाल निवासी जयदेवपुर आरटीओ रोड पोस्ट ऑफिस हरिपुर नायक हल्द्वानी को लेकर बाजार जा रहे थे तभी बेकाबू ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। जय सिंह हरिपुर नायक में एक पोल्ट्री फार्म में देख रेख का कार्य करता था। यहां वह अपनी पत्नी, बेटे भूपेंद्र और बेटी के साथ रहता था। वहीं मृतक शिवम के पिता भी मजदूरी करते हैं। चार बहन भाइयों में शिवम दूसरे नंबर का था। भूपेंद्र और शिवम छड़ेयल स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 8 के छात्र थे। तीन मौतों से दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से लोग दहशत में हैं।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…