हल्द्वानी। ठंडी सड़क स्थित स्वास्थ्य विभाग के आवासीय परिसर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

Spread the News

हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर तिरंगा पार्क के सामने स्वास्थ्य विभाग के आवासीय परिसर में फैले कूड़े में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह इमारत पिछले कुछ वर्षों से खाली पड़ी है। पहले इस इमारत में बेस अस्पताल के चिकित्सक रहा करते थे लेकिन कुछ वर्षों से यहां कोई नहीं रहता। यहीं पर बनी नई बिल्डिंग फिलहाल हैंडओवर नहीं हुई है। परिसर में किसी के ना रहने से लोगों द्वारा कूड़ा फेंके जाने से यहां बहुत कूड़ा जमा हो गया था जिसमें आज अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें और धुआं उठता देखा, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जो आग के बढ़ते दायरे को लेकर चिंतित नजर आए।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली पड़ी जमीन पर लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जाता है। पुरानी पड़ी इमारत भी नशेड़ियों का अड्डा बन गई है, हो सकता है किसी नशेड़ी ने जलती हुई बीड़ी कूड़े पर फेंक दी हो जिससे आग लग गई। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी बड़े नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है।आग लगने की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…