फंदे पर झूलता मिला दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का शव

उधमसिंह नगर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 8वीं में पढ़ने वाली दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने सोमवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है घटना के समय परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है पुलिस के अनुसार बीती 11 मार्च को क्षेत्र का ही 30 वर्षीय टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार एक छात्रा को उसके पिता के घायल होने की झूठी खबर देकर अपने साथ काशीपुर ले गया था। आरोप है कि सुरेंद्र ने यहां एक होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे चौराहे पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची, पीड़ित छात्रा ने परिवार को मामले की जानकारी दी।इधर, पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर जब परिजन खेतों से लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…