दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को बेरहमी से पीटा, सिर पर धारदार हथियार से किया वार…

11 माह के मासूम को भी जमीन पर पटका, खून से लथपथ हालत में कोतवाली पहुंची थी हिमानी; पुलिस ने दर्ज किए बयान

हल्द्वानी। शहर के एक बड़े कारोबारी परिवार की बहू ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता हिमानी बिष्ट ने पति और सास समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन, नकदी और अन्य सामान की मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इतना ही नहीं, 11 माह के मासूम बेटे को भी जमीन पर पटकने का आरोप है।
दरअसल, बीते 23 नवंबर को हिमानी अपने 11 माह के बेटे के साथ खून से लथपथ हालत में हल्द्वानी कोतवाली पहुंची थीं। उनकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति और सास ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया और मासूम बेटे को भी जमीन पर गिरा दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उनकी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। बुधवार 25 नवंबर को पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए। हिमानी का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज में सोने की चेन, नकदी और अन्य सामान की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    28 नवंबर को होगा दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, उत्पादकों के हितों पर होगा मंथन…

    पीलीकोठी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां, तैयारियों को लेकर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की बैठक लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड…

    शराब के ठेकों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य षड्यंत्रकारी को गाजियाबाद से…